Gurgaon News: एमसीजी कर्मचारी पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया, विरोध करने पर दी धमकी
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। नगर निगम गुरुग्राम की जमीन पर अवैध डंपिंग रोकने और सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग को तोड़ने का मामला सामने आया। विरोध करने पर दंबगों ने सुरक्षाकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से जेसीबी चढ़ाने का प्रयास कर गनमैन को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित गनमैन की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-तीन पुलिस ने थार सवार आरोपी और जेसीबी चालक के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरजिंदर सिंह निवासी हसनपुर कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमसीजी विभाग में गनमैन के पद पर कार्यरत है और उसकी ड्यूटी एसएसएफ टीम के साथ क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा-मलबा फेंकने वालों को रोकने की है। एक अक्तूबर को नाथूपुर में भैरव मंदिर के पास कम्युनिटी सेंटर के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.