गुड़गांव, अगस्त 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। एक साल के अंदर सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक कंपनी को इसके निर्माण का टेंडर आवंटित कर दिया है। अगले महीने से इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में यह ट्रैक कच्चा है। इससे सुबह और शाम के समय सैर करने आ रहे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए ने इस ट्रैक को सिंथेटिक तैयार करने के लिए तीन महीने पहले टेंडर जारी किए थे। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में टेंडर आवंटन समिति की बैठक हुई थी। नेगोसिएशन के बाद एक कंपनी को करीब 3.30 करोड़ रुपये में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का टेंडर आवंटित कर दिया है।

निर्माण प्रक्रिया ठेक...