Gurgaon News: एक सप्ताह में 21 हजार से अधिक चालान, 1.06 करोड़ का जुर्माना
गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की है। तीन से नौ अगस्त तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 21 हजार 410 वाहनों के चालान काटे, जिससे एक करोड़ छह लाख 66 हजार 800 का जुर्माना लगाया गया। इनमें मैदानी स्तर पर 8,013 चालान किए गए, जिनमें गलत दिशा में बिना हेलमेट, लेन चेंज और ड्रंकन ड्राइविंग मुख्य कारण रहे। वहीं, कैमरों और ड्रोन तकनीक के जरिए 13 हजार 397 चालान जारी किए गए। एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग और लेन उल्लंघन रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।इसके साथ ही सुरक्षा रथ के माध्यम से 16 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.