गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के प्रावधानों को धरातल पर सख्ती से लागू करने के लिए निगम ने अपनी प्रशासनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देशित किया कि शहर की मुख्य सड़कों को धूल-मिट्टी से पूरी तरह मुक्त बनाने के विशेष अभियान में तेजी लाई जाए। निगम का लक्ष्य एक महीने के भीतर सभी मुख्य मार्गों को धूलरहित करना है। इसके अलावा सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में निर्माण एवं विध्वंस कचरा, सामान्य कूड़ा या बागवानी अपशिष्ट बिल्कुल भी जमा नहीं होना चाहिए। इसकी नियमित निगरानी के लिए समयबद्ध सफाई योजना ...