Gurgaon News: एक दिन में काटे 14 हजार 859 चालान, 176 वाहन जब्त
गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सड़कों पर यातायात अनुशासन बनाए रखने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में 23 अक्तूबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 14 हजार 859 चालान काटे गए। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। अभियान के तहत मुख्य रूप से उन लापरवाहियों को निशाना बनाया गया जो अक्सर भीषण सड़क हादसों का कारण बनती हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में गलत पार्किंग के 2 हजार 992, गलत दिशा में वाहन चलाने के 817 और गलत तरीके से लेन बदलने के 751 चालान किए गए। गलत दिशा में गाड़ी चलाना और अचानक लेन बदलना न केवल जाम की स्थिति पैदा करता है, बल्कि राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की जान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.