Gurgaon News: एक्यूआई में मामूली कमी पर हवा अब भी प्रदूषित
गुड़गांव, नवम्बर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में हवा की रफ्तार बढ़ने से एक्यूआई में मामूली कमी आई है। हालांकि, प्रदूषित हवा से अब भी राहत नहीं है। गुरुवार को गुरुग्राम शहर का औसत एक्यूआई 260 दर्ज किया गया जबकि मानेसर में 300 और पचगांव में 281 दर्ज किया गया। पिछले दिनों के मुकाबले गुरुग्राम के एक्यूआई में कमी आई है। हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र मानेसर और पचगांव की हवा अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए 20 नवंबर तक ग्रैप की पाबंदियां लागू की गई हैं। अब हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को जिला स्तर पर नगर निगम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.