गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। 13 शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता सुना जाए। विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करें। डीसी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश अधिकारी प्रत...