गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: पलवल। प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के मतदाताओं से अपने नाम, पते और अन्य विवरणों का सत्यापन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं तो वे 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 भरकर एक ही मतदान केंद्र पर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि नए पात्र मतदाता फॉर्म-6 भरते समय परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का पूरा विवरण सही-सही दर्ज करें और आवेदन उसी मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करें, जहां परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पहले से दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता अपने नाम की जांच करें इससे पर...