गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-46 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सनसिटी स्पर्धा-2026 की शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में विद्यालय ने समग्र रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की आराध्या बब्बर ने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि इसी कक्षा के मालित्य ने एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता। कक्षा नौ के आरव यादव और आरव सिंह ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान और प्...