गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-29 में स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन पर महिला कैब चालक के सामने दूसरे कैब चालक ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चला दिया। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एक महिला कैब चालक सेक्टर-29 स्थित ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पास में खड़े एक अन्य कैब का चालक अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो चलाने लगा। आरोपी ने जानबूझकर अपने मोबाइल का स्क्रीन इस तरह घुमा रखा थी कि अश्लील दृश्य महिला को साफ दिखाई दे। शुरुआती में महिला चालक ने विवाद और माहौल खराब होने के डर से उसकी इस नीच हरकत को नजरअंदाज करने का प्रयास किया। जब आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं और वह लगातार अश्लील सामग्री चलाक...