गुड़गांव, अगस्त 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता।नगर निगम ने अगस्त माह में विशेष अभियान चलाकर शहर में सौ अवैध निर्माणों को तोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर निगम आयुक्त ने विशेष टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की अब रोजाना निगरानी होगी। प्रत्येक जोन में चल रहे अवैध निर्माणों को लेकर निगम ने सूची तैयार कर ली है। बीते पांच साल की बात करें तो गुरुग्राम क्षेत्र में एक लाख से अधिक अवैध निर्माण हो चुके हैं। नियमों के अनुसार निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए निगम से भवन का नक्शा पास करवाना होता है, लेकिन लोग ऐसा नहीं करके अवैध रूप से भवनों का नियमों को अनदेखा करके निर्माण कर रहे हैं। जिससे नगर निगम को हर साल 200 करोड़ रुपये से ...