गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था और राहगीरों की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस थाना सेक्टर-17/18 की टीम ने गश्त के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लाईओवर के नीचे आम जनता के सामने आपत्तिजनक हरकतें करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17/18 थाने की टीम अपराध रोकथाम और गश्त ड्यूटी के दौरान इफ्को चौक से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब पुलिस टीम इफ्को चौक फ्लाईओवर के नीचे पहुंची, तो वहां कुछ महिलाएं सार्वजनिक मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों के सामने अशोभनीय हरकतें कर रही थीं। इस वजह से वहां से गुजरने वाले आम नागरिकों और महिलाओं में असहजता की स्थिति बन गई थी और सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी।

महिला पुलिस कर्मियों की मद...