गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी किए जाने की पोल खुलने लगी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों के प्रजनन शुरू हो गया है। इससे उनकी संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही। प्रदेश सरकार के आदेश पर करीब एक साल पहले नगर परिषद ने सभी 21 वार्डों में आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का अभियान शुरू किया था, लेकिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों के बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभियान को परिषद निवासी कागजों तक सफल बनाए जाने का आरोप लगा रहे। वार्ड चार के निवासी भगत सिंह ने बताया कि उनके टीम ने वार्ड के अंदर दो से तीन कुत्तों की नसबंदी करके खानापूर्ति की गई। आवारा कुत्तों की संख्या में कमी आने की आशंका न के समान है।पहले चरण में नगर परिषद सीमा क्षेत्र में दो हजार आवारा कु...