Gurgaon News: आरडी सिटी के मकान में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद
गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने आरडी सिटी सेक्टर-52 स्थित एक मकान में हुई लाखों रुपये की नगदी और आभूषणों की भीषण चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख 30 हजार रुपये नकद, सोना पिघलाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, क्रूसिबल कटोरी, सुहागा (सफेद पाउडर) तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार जैसे पेचकश, कटर और पांच मास्टर चाबियां बरामद की हैं। पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली में छिपकर रह रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को आरडी सिटी, सेक्टर-52 निवासी एक महिला ने पुलिस थाना सेक्टर-53 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके मकान से लाखों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.