गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। रविवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने डीएलएफ फेज-तीन के वी ब्लॉक और मोलसरी एवेन्यू रोड का निरीक्षण किया। मकान, स्टिल्ट पार्किंग और बेसमेंट में अवैध रूप से व्यावसायिक इकाईयां चला रहे लोगों को इन्हें बंद करने की चेतावनी दी। सोमवार को इनके खिलाफ तोड़फोड़ और सीलिंग अभियान चलाया जाएगा। डीटीपीई ने करीब एक दर्जन मकानों का निरीक्षण किया। स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण किया हुआ था। पार्किंग के लिए आरक्षित जमीन में कैफेटेरिया चलाया जा रहा था। मकानों में गेस्ट हाउस और पीजी चल रहे थे। डीटीपीई ने इनके संचालकों को इन गतिविधियों को बंद करने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। सोमवार सुबह से डीएलएफ फेज-तीन में सीलिंग और तोड़फोड़ शुरू हो जाएगी।मधोलिया ने कहा कि नोटिस देन...