गुड़गांव, अगस्त 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए एक और मौका खुल गया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में बची हुई सीमित सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग दिन काउंसलिंग होगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को अभी तक मनचाहे पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिले का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार ओपन काउंसलिंग का आयोजन नए परिसर कांकरौला सेक्टर-87 और सेक्टर-51 में किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 11 अगस्त से होगी। पहले दिन एमए अंग्रेजी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग होगी। व...