गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को हजारों आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। वर्कर सुबह से बड़खल चौक पर एकत्रित हुए और दोपहर करीब 12 बजे नारेबाजी करते हुए मंत्री के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन के बाद मंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके निजी सचिव को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता और आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स यूनियन की प्रधान मालवती ने किया। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान एवं जिला सचिव सुधा ने कहा कि सरकार वर्करों पर लगातार काम का बोझ बढ़ा रही है, जबकि मानदेय बेहद कम...