गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से शनिवार देर शाम अग्रवाल भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे निकाय मंत्री विपुल गोयल ने चैरिटेबल अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, सहयोग, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की संस्कृति प्रदान की। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रासंगिक हैं। नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के जीवन, विचारों, संस्कृति और समाज के प्रति उनके योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और जनकल्याण की भावना पर प्रकाश डाला। उ...