गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर सख्ती, अवैध निर्माणकर्ताओं पर मुकदमा भी होगा गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नौ निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: प्रतिबंधित दायरे में ढिलाई बरतने पर जेई से छीना प्रभार, अवैध स्विमिंग पूल भी किया सीलअवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ पुलिस मामला निगम की तरफ से अब इन अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। एक दिन पहले निगम ने यहां अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल को भी सील करने की कार्रवाई की थी। सील करने के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से...