गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। वन विभाग ने दमदमा झील से लगती रोजगा गुर्जर पहाड़ी के वन संरक्षण क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को नोटिस देना शुरू कर दिया है। वन विभाग की तरफ से 15 अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिए गए। ताला बंद निर्माण भवन के बाहर नोटिस चस्पा किया। वन विभाग ने खंड के अंदर अपनी अधीनियम 4/5 के तहत वन संरक्षण जमीन को अवैध निर्माण व कब्जों से मुक्त कराने की चलाई हुई मुहिम को तेज कर दिया है। शहरी क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी वन संरक्षण जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वन विभाग की तरफ से दमदमा झील के साथ लगती अरावली पहाड़ी के रोजका गुर्जर क्षेत्र में वन संरक्षण जमीन का निरीक्षण करने के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस दिए गए। 15 अवैध निर्माण ...