गुड़गांव, अगस्त 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। गांव पंडाला, गैरतपुर बास और सकतपुर स्थित लेपर्ड ट्रेल में अवैध रूप से खुले सात कैफों के खिलाफ कार्रवाई फाइलों में बंद है। चार साल पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन कैफों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जीएमडीए के पास साल 2022 में अवैध रूप से लेपर्ड ट्रेल के खेतीहर जमीन पर अम्यूजमेंट पार्क, कैफे और रेस्तरां खुलने की शिकायत पहुंचीं थी। नौ दिसंबर, 2022 को तत्कालीन एटीपी सुमित मलिक और दिनेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया था कि नुक्कड़ कैफे, डक्स एंड डॉग्स कैफे, अशोका हिल्स जंगल कैफे एंड रिजोर्ट, लेपर्ड ट्रेल कैफे, राठी कैफे, ग्रीन हाउस कैफे व हैप्पी पाई कैफे आदि को बिना मंजूरी के खोला गया है। इसक...