गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में अवैध कूड़े के गोदामों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे शहरभर में गंदगी के अंबार लग रहे हैं। शहर के सुव्यवस्थित कूड़ा निस्तारण तंत्र को दरकिनार कर कुछ निजी वेंडर मॉल, अस्पतालों, बड़े होटलों और रेस्तरां से व्यावसायिक कूड़ा उठा रहे हैं, लेकिन निर्धारित निस्तारण संयंत्रों तक पहुंचाने के बजाय इसे शहर के भीतर ही चल रहे अवैध गोदामों में खपा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के पास इन अवैध गोदामों की पूरी जानकारी और कुंडली होने के बावजूद इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नियमों के मुताबिक, मानेसर नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को उठाने और उसके निस्तारण की जिम्मेदारी केवल मानेसर के अधिकृत वेंडर की होती है,...