गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग से लगते गांव अलीपुर के पेट्रोल पंप पर टैक्सी चालक 4500 रुपये का तेल डलवाने के बाद भाग जाने का मामला सामने आया है। पंप कर्मी अज्ञात आरोपी की गाड़ी के साथ पैसे लेने के लिए दौड़ने पर भी नहीं रुका। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के सर्विस रोड के साथ गांव अलीपुर में जीओवीपी का पेट्रोल पंप लगा है। जिस पर रविवार की रात की देर रात अज्ञात टैक्सी चालक अपनी गाड़ी को तेल डलवाने के लिए लेकर आया। जिसने गाड़ी में 4500 रुपये का पेट्रोल लिया। गाड़ी में पेट्रोल डालने के बाद जैसे ही पंप कर्मी गाड़ी की टैंकी का ढ़क्कन लगाने लगा। अज्ञात चालक ढ़क्कन लगने की आवाज सुनने के साथ ही गाड़ी को लेकर भागने लगा। पंप कर्मी गाड़ी की साइड में दौड़ते हुए पैसे के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन अज्ञात चालक ने...