गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से लगाए गए सेवा संकल्प अभियान के शिविर में 203 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। इस सेवा संकल्प अभियान तहत लोगों को प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ लेने के लिए भी आवेदन कराए गए। शुक्रवार को पंचायत विभाग के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में एक दिन के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाए गए। इसमें करीब 20 सरकारी विभागों से आए अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग स्टाल लगाई गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी जिनमें स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग, एससी/एसटी आयोग, बैंक शाखाओं के कर्मचारी, जिला रे...