गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर धुनेला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भोंडसी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार की रात 7 बजे सोहना की तरफ से जा रही बाइक को पीछे से आया अज्ञात वाहन चालक साइड से टक्कर मारकर भाग गया। बाइक का संतुलन बिगड गया और बाइक सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार को सिर समेत अन्य स्थानों पर चोट लगी। हादसे में लगी चोट के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय पंकज निवासी गांव गारौली, थाना जेनूथा जिला ढीग राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पंकज डिलीवरी बॉय का काम करता था। रविवार को भोंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के ...