गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अगले सप्ताह से शहर भर में बुलडोजर चलाया जाएगा। जीएमडीए, नगर निगम, एचएसवीपी और डीटीपीई कार्यालय की टीम अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ करेंगी। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। सभी सरकारी एजेंसियों को 30 दिन के अंदर रिपोर्ट दाखिल करनी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर दायर एक याचिका की सुनवाई थी, जिसमें जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा और गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया गए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार दोपहर को जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में सेक्टर-44 में एक बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत सरकारी जमीनों और सड़कों पर हुए अतिक्रमण क...