गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: कबड्डी में एशियाई स्वर्ण, बॉक्सिंग की पढ़ाई में अव्वल और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खिताब, खेल के मैदान से कक्षा तक बेटियों ने लहराया परचम - कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं खिलाड़ी, नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं शहर की प्रतिभाएं यह भी पढ़ें- आदित्या ने एकल व युगल में जीता कांस्य गुरुग्राम, साक्षी रावत। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुग्राम की बेटियों की सफलता की कहानियां समाज के सामने एक नई तस्वीर पेश कर रही हैं। कोई अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीत रही है, तो कोई खेल के साथ पढ़ाई में भी अपनी प्रतिभा साबित कर रही है। कबड्डी खिलाड़ी निकिता कुमारी ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया, वहीं अंतरराष्ट्रीय ब...