नई दिल्ली, मई 20 -- सोनी लिव के सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाले शोज में से एक गुल्लक के सीजन 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इंतजार के बीच शो का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो में दो नए चेहरे नजर आनेवाले हैं। टीजर रिलीज के साथ ही शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। सोनी लिव का गुल्लक 5 जून को रिलीज होगा। फैंस को इस बार शांति मिश्रा के भाई का चेहरा भी देखने को मिलेगा।मिश्रा परिवार में इस बार दिखाई पड़ेंगे कौन से किस्से? टीजर की शुरुआत अन्नु मिश्रा, शांति मिश्रा और संतोष मिश्रा से होती है। शांति मिश्रा अन्नु से कबूतर भगाने को कहती हैं, अन्नु मिश्रा बिस्तर पर लेटे-लेटे अपनी कलाकारी दिखाते हैं। इसके बाद शांति मिश्रा खुद उठकर कबूतर को भगाने जाती हैं। उनके चिल्लाने की आवाज आती है। इसपर अन्नु और संतोष मिश...