नई दिल्ली, जून 27 -- शाम की चाय हो और साथ में कुछ कुरकुरा खाने को मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार से नमकीन खरीदकर ले आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी घर पर ताजे और करारे गाठिया बनाने की कोशिश की है? गुजरात की यह मशहूर नमकीन अब पूरे देश में पसंद की जाती है। इसकी खास बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री से तैयार किया जा सकता है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से हल्के गाठिया चाय, कॉफी या मेहमानों के लिए भी एक बढ़िया नाश्ता साबित हो सकते हैं। अगर आप भी बाजार जैसी नमकीन घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।बेसन के गाठिया बनाने के लिए सामग्री दो कटोरी बेसन आधा छोटा चम्मच अजवाइन आधा छोटा चम्मच हल्दी आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी हींग स्वादानुसार नमक दो बड़े चम्मच तेल जरूरत के अनुसार पानी तलने के लिए ...