नई दिल्ली, मार्च 10 -- Gud Padwa 2026: धर्म में गुड़ी पड़वा के त्योहार का खास महत्व होता है। इसे एक तरह से नए साल की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इसे महाराष्ट्र, गोवा और दक्षिण भारत की ओर बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा वाले दिन से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से एक नई शुरुआत होती है और हर घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसी वजह से इस त्योहार पर लोगों का उत्साह भी देखते बनता है। कई लोग इस दिन विशेष रूप से अपने घरों में पूजा-पाठ करवाते हैं। तो वहीं कई लोग दान-दक्षिणा भी करते हैं। फिलहाल तो आज गुड़ी पड़वा की तारीख से लेकर इसके महत्व के बारे में बात करेंगे।कब है गुड़ी पड़वा? गुड़ी पड़वा वाले दिन से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से साल 2026 में गुड़ी प...