नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 गेम की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गेम 19 नवंबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है और इसकी दीवानगी का फायदा अब साइबर क्रिमिनल्स भी उठा रहे हैं। इंटरनेट पर GTA 6 को फ्री डाउनलोड करने, PC वर्जन पाने और गेम का लीक्ड बिल्ड डाउनलोड करने के नाम पर कई फेक वेबसाइट और फाइल्स सामने आ चुकी हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई लिंक या फाइल दिखाई दे तो उसे डाउनलोड करने की गलती ना करें। सबसे बड़ी बात यह है कि Rockstar Games ने GTA 6 को फिलहाल PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए अनाउंस किया है। कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गेम 19 नवंबर, 2026 को इन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा। PC वर्जन की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अगर कोई वेबसाइट आपको अभी 'GTA 6 PC Download', 'GTA 6 Free Download', 'GT...