नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- वीडियो गेम की दुनिया में GTA का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इस सीरीज के हर नए गेम का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स को रहता है। अब Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शानदार ग्राफिक्स, नई कहानी, दिलचस्प किरदार और बड़ी दुनिया इस गेम को खास और सबसे अलग बना रहे हैं। 19 नवंबर 2026 को इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग के साथ गेमिंग की दुनिया में एक नए दौर की शुरुआत हो रही है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज इसके लिए विदेशों में कई ऑफिस ने कर्मचारियों को छुट्टी तक दे दी है। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि GTA 6 को लेकर लोगों के बीच कितनी दीवानगी है। चलिए जानते हैं आखिर इस गेम में क्या खास है और ये इतनी चर्चा में क्यों बना हुआ है?1. Jason और Lucia की दिलचस्प कहानी GTA 6 की सबसे बड...