नई दिल्ली, मई 30 -- गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। राजस्थान के लिए जडेजा ने 45 डोनोवन फरेरा ने 38 रन की तूफानी पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने करीब 13 ओवर तक टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया और तेजी से रन भी बटोरे। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान की जीत की सारी उम्मीदें तोड़ दी। गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली जहां सामना मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।गुजरात का बेहतरीन रन चेज दूसरे क्वालीफायर जैसे बड़े मुकाबले म...