नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- GT vs RCB Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी। टॉस सात बजे होगा। जीटी और आरसीबी सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी शानदार फॉर्म में है। ऐसे में जीटी के लिए घरेलू मैदान पर आरसीबी से लोहा लेना आसान नहीं होगा। आरसीबी ने अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली और गुजरात को हराया। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम आठ मैचों में से छह जीतकर अंत तालिका में दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु की नजर गुरुवार को जीटी को रौंदकर शीर्ष पर पहुंचने की फिराक में होगी। जीटी ने आठ मैचों में से चार जीते हैं और तालिका में पांचवें पायदान पर है। गुजरात ने पिछले मुकाबल...