नई दिल्ली, मई 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। गुजरात ने गुरुवार को शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई। टीम ने 6 ओवर के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने 3-3 विकेट झटके। यह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 17 गेंद में 47 रन की दमदार...