नई दिल्ली, फरवरी 26 -- साल 2026 की शुरुआत KTM के लिए धमाकेदार रही है। जनवरी 2026 में कंपनी ने बिक्री के ऐसे आंकड़े दर्ज किए हैं, जिन्होंने पूरे टू-व्हीलर बाजार का ध्यान खींच लिया है। GST दरों में कटौती के बाद KTM की बाइक्स की मांग अचानक तेज हो गई है और यही वजह है कि कंपनी की कुल बिक्री में 144% की जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.5.76 लाख की 7-सीटर टोयोटा और मारुति के मॉडल पर पड़ी भारी, 23% की मिली ग्रोथ जनवरी 2026: बिक्री में 144% की छलांग जनवरी 2026 में KTM इंडिया ने कुल 16,411 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल जनवरी 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 6,734 यूनिट था, यानी साल-दर-साल (YoY) करीब 143.70% की बढ़त हुई, जो किसी भी ब्रांड के लिए बड़ी उपलब्धि है। GST 2.0 बना गेम चेंजर सरकार द्वारा लागू किए गए ...