नई दिल्ली, मार्च 1 -- GST collections data: सरकार ने फरवरी महीने के ग्रॉस माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। फरवरी में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इसमें आयात से प्राप्त राजस्व में हुई उच्च वृद्धि का मुख्य योगदान रहा। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कुल घरेलू जीएसटी राजस्व 5.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि आयात से सकल राजस्व 17.2 प्रतिशत बढ़कर 47,837 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल रिफंड 10.2 प्रतिशत बढ़कर 22,595 करोड़ रुपये रहा। कुल जीएसटी संग्रह 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध उपकर राजस्व 5,063 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था।किस राज्य में कितना कलेक्शन?...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.