नई दिल्ली, मई 2 -- गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। फरवरी और मार्च में हुई बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब रिजल्ट की तारीख भी घोषित कर दी गई है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी GSEB ने साफ कर दिया है कि 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया जाएगा। वहीं 10वीं यानी SSC का रिजल्ट 6 मई 2026 को आएगा। हर साल की तरह इस बार भी छात्र स्कूल से मार्कशीट मिलने से पहले अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना 6 अंकों वाला सीट नंबर इस्तेमाल करना होगा। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोर तुरंत देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सल...