नई दिल्ली, मई 4 -- Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। GSEB HSC 12th Result 2026 Linkबोर्ड आज यानी 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणामों की एक साथ घोषणा करेगा। बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणामों के साथ ही GUJCET 2026 के नतीजे भी आज ही जारी किए जाएंगे, जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा छात्र लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी अपने बोर्ड के नतीजे देख सकेंगे। इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राज्यभर से लगभग 6.2 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से करीब 5 लाख छात्र जनरल स्ट्री...