नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बिहार के बेतिया में नरकटियागंज जंक्शन पर मृत मिली वृद्ध महिला के शव को मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर रेल पुलिस द्वारा गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेल पुलिस के एक अधिकारी ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और कागजी पचड़े से बचने के लिए शव को बोरे में भरकर हरबोड़ा नदी में फेंकने का आदेश दिया। हालांकि, शव फेंकने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। रेल पुलिस के निर्देश पर स्टेशन पर रहने वाले चमुआ निवासी सूरदास और पोखरा चौक निवासी रामचन्द्र कुमार महिला के शव को बोरे में भरकर हरबोड़ा नदी किनारे ले गए। वहां मौजूद ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बताया कि वे रेल पुलिस के कहने पर शव को दफनाने या फेंकने आए हैं...