नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Groww deal: डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स में बड़ी डील हुई है। जानकारी के मुताबिक पीक एक्सवी पार्टनर्स, वाई कॉम्बिनेटर और गोल्डमैन सैक्स ने ग्रो में अपनी लगभग दो प्रतिशत हिस्सेदारी 2457 करोड़ रुपये में बेच दी है। आंकड़ों के अनुसार तीनों निवेशकों ने ग्रो में कुल 1.84 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करने वाले 11.52 करोड़ से अधिक शेयर बेचे।डील की डिटेल अमेरिका स्थित पीक एक्सवी पार्टनर्स ने अपनी इकाई पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स सिक्स-1 के माध्यम से छह करोड़ से अधिक शेयर बेचे, और गोल्डमैन सैक्स ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर ग्रो के 4,380 शेयरों का सौदा किया। इसके अलावा वाई कॉम्बिनेटर ने अपनी इकाई वाईसी होल्डिंग्स टू, एलएलसी के माध्यम से बीएसई पर 5.50 करोड़ शेयर ब...