नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नेपाल की नई सरकार कस्टम नियमों में सख्ती बरत रही है, जिसका असर सीमा से लगे भारतीय बाजारों पर दिखने लगा है। 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर अनिवार्य कस्टम शुल्क (भंसार) को सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके चलते नेपाल से आने वाले ग्राहकों की संख्या घट गई है और बाजार में खरीदारी कम हो गई है। करीब दो साल पहले यह आदेश जारी हुआ था, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया जा सका। अब सरकार ने इसे प्रभावी रूप से लागू कर दिया है। कस्टम शुल्क 5 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक लगाया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर सीमांत जिलों के व्यापारियों पर पड़ रहा है, जिनका अधिकांश व्यापार नेपाल के ग्राहकों पर निर्भर है। उत्तराखंड में खटीमा के नेपाल बॉर्डर से लगे मेलाघाट और नगला तराई बाजारों में ग्राहकों की संख्या घटने लगी है। रोजमर्रा के सामान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.