Gridih News: 902 बोतल शराब एवं 72 बोतल बीयर लदी पिकअप जब्त, चालक फरार
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो महतोटांड़ रोड पर सांखो गांव के पास पुलिस ने गुरुवार देर शाम छापेमारी अभियान चलाया। जिसमे अंग्रेजी शराब एवं बीयर लदा एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को देवरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को देवरी के चतरो महतोटांड़ रोड पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी के दौरान शराब लदे उक्त पिकअप वाहन की जांच की गई। इसी क्रम में वाहन का चालक मौके पर से फरार हो गया। बताया कि वाहन में विभिन्न ब्रांड का लेबल लगा हुआ 902 बोतल शराब और 450 कैन बीयर बरामद की गई है। जिसमें रॉयल चैलेंज फाइनस्ट प्रीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.