गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह/गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने रविवार को बाकीकला गांडेय के बूथ संख्या 77 से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। तीन दिवसीय इस अभियान के उद्घाटन को लेकर इस बूथ पर भव्य समारोह किया गया, जिसमें डीसी ने बारी-बारी से कई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई तथा अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि पहले दिन 89 फीसद बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक देने में विभाग कामयाब रही। जिले के 2337 बूथों पर पोलियो की खुराक दी गई थी। 23 और 24 को छूटे हुए 11 फीसद बच्चों को खुराक दी जाएग...