गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग ने सोमवार को मुफ्फसिल थाना के भदडीहा क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण स्थलों व संबंधित अड्डों पर छापेमारी की। छापेमारी में संचालित जलती भट्ठी से संबंधित स्थलों की जांच करते हुए लगभग 80 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, शराब निर्माण के लिए विभिन्न घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में बर्तनों, ड्रमों और डिब्बों में छिपाकर रखे गए लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन...