Gridih News: 80 फीट गहरी खदान में उतरी एनडीआरएफ
गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत अंतर्गत तारापुर स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में सोमवार को डूबी लौरिया गांव निवासी सावनी मंझियान का शव गुरुवार को भी बरामद नहीं हो सका। शव की तलाश में प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह के खंडोली से पहुंची टीम ने गोटखोरा के माध्यम से शव निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे से देर शाम तक खदान में सघन अभियान चलाया। टीम के जवानों ने खदान के गहरे पानी में उतरकर शव की तलाश की, लेकिन दिनभर की कड़ी मशक्कत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चार दिन बाद भी सोन नदी में लापता खुशबू का नहीं चला पता, एनडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.