Gridih News: 7वीं कक्षा में नामांकन के नाम पर रुपए लेने का आरोप
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: देवरी। देवरी के मध्य विद्यालय कोसोगोंदोदिघी में सातवीं कक्षा में नामांकन करवाने के नाम पर एक छात्र से स्कूल के हेडमास्टर द्वारा एक हजार रुपये वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया धनेश्वर यादव समेत कई ग्रामीणों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया। इस संबंध में सोनदिघी गांव के सूरज कुमार राणा ने बुधवार को बताया कि वह चार दिन पूर्व सातवीं कक्षा में नामांकन कराने विद्यालय पहुंचा था। जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र नहीं रहने की बात कहकर नामांकन करने के लिए एक हजार रुपए की मांग की। राशि नहीं देने पर उसका नामांकन नहीं किया गया। दो दिन बाद उसने एक हजार रुपए हेडमास्टर को दिए तब सातवीं कक्षा में नामांकन किया गया।
विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.