गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर आरडब्लूएसएस के डब्लूटीपी स्थल दुखिया महादेव मंदिर उदनाबाद से विद्युत उपकरण की चोरी हो गयी है। चोरी गये विद्युत उपकरणों की अनुमानित मूल्य लगभग 60-70 हजार रूपये है। इस संबंध में देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के गडिया निवासी मुकेश कुमार राम ने मुफस्सिल थाना में शिकायत की है। मुकेश का कहना है कि वर्तमान में उन्हें पेयजल स्वच्छता प्रमण्डल गिरिडीह-02 से पानी सप्लाई का कार्य आवंटित है जो उनके द्वारा किया जा रहा है। अचनाक विद्युत ट्रांसफर्मर खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गयी थी। इसकी सूचना विभाग को दी गई थी। इसी बीच पम्प चालक सुरेन्द्र मण्डल 13 अक्तूबर 04:00 बजे शाम को मधुपुर अपना घर चला गया। पुनः पम्प चालक सुरेन्द्र मण्डल 14 अक्तूबर करीब ...