गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: राजधनवार। हैदर अंसारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को दी गई 48 घंटे की मोहलत पूरी होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार की शाम एक बार फिर खोरीमहुआ चौक पर शव को रखकर जाम कर दिया। परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा। जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मृतक हैदर अंसारी की पत्नी अमन जहां ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय मांगा गया था। परिजनों को आश्वासन दिया गया था कि इस अवधि में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने पुलिस...