गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय बैठक की। जिसमें 22 नवंबर से शुरु होनेवाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि जिले में शून्य से 5 वर्ष आयु के वर्ग का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, बेहतर माइक्रो प्लानिंग एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि अभियान के निर्धारित लक्ष्य की शत-प्...